Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
24 Mar, 2026

मणिपुर के तेंगनोपाल में प्रीपाक (आरए) के 10 कैडर गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने तेंगनोपाल जिले से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (आरए) के दस कैडरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई तेज कर दी है।

इंफाल, 24 मार्च।

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (आरए) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तेंगनोपाल जिले से संगठन के 10 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने आज जारी बयान में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार को तेंगनोपाल जिले में मोरे थाना क्षेत्र के भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के स्तंभ संख्या 77 और 82 के बीच सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। इस अभियान में दस सक्रिय कैडर गिरफ्तार किए गए, जिनमें पांच किशोर भी शामिल हैं।

गिरफ्तार कैडरों की पहचान कीथेलकपम शांजित सिंह उर्फ लोइचिंगबा (34), फौगाकचाओ मामंग लेइकाई, बिष्णुपुर जिला; सलाम रोहित मैतेई उर्फ पंथुंग (35), निंगथौखोंग मामंग लेइकाई, बिष्णुपुर जिला; खाइदेम जैक्सन सिंह उर्फ वांगंबा (27), वाइखोंग केइराम लेइकाई, काकचिंग जिला; क्षत्रिमयुम इनाओसाना सिंह उर्फ कुमारजीत (36), अवांग लेइकिंथाबी माखा लेइकाई, इंफाल पश्चिम जिला; सेनजम थोइबिनाओ मैतेई (36), केइकोन माखा लेइकाई, इंफाल पूर्व जिला के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि पांच किशोरों के साथ व्यवहार किशोर न्याय अधिनियम के तहत किया जा रहा है। गिरफ्तार कैडरों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़