Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बॉलीवुड
21 Jul, 2026

अमेरिका में शूट होगा शाहरुख की 'किंग' का क्लाइमेक्स

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के क्लाइमेक्स की शूटिंग अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में होने की तैयारी है, जबकि फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई, 21 जुलाई।

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के विभिन्न स्थानों पर किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए फिल्म की टीम संभावित लोकेशनों का दौरा कर अंतिम चयन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि यदि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो अगस्त से विदेश में शूटिंग शुरू की जा सकती है। प्रोडक्शन टीम तकनीकी व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। माना जा रहा है कि फिल्म के कई बड़े और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस इसी शेड्यूल में फिल्माए जाएंगे।

यह फिल्म शाहरुख खान के परिवार के लिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर उनके साथ अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़