Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
14 Mar, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम

पश्चिमी सिंहभूम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर उपायुक्त चंदन कुमार ने महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह और शिक्षा-व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

श्चिमी सिंहभूम, 14 मार्च।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को जिला समाहरणालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के कई अधिकारी, सेविकाएं, सहियाएं और स्वयं सहायता समूह की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, व्यापार और सामाजिक कार्यों समेत सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बताया कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनमें सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के कार्यक्रम शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सेविकाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को “सशक्त नारी, समृद्ध समाज, स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार” के संकल्प पर शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने उप विकास आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ गुब्बारे उड़ाकर महिला सशक्तिकरण का प्रतीकात्मक संदेश भी साझा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती द्वारा पौधा भेंट कर की गई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का अवसर है।

महिला सशक्तिकरण संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेविकाओं, सहियाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया। रैली को उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समारोह के अंत में महिला सशक्तिकरण को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़