Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
16 Mar, 2026

मणिपुर में प्रीपाक का सक्रिय कैडर गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से प्रीपाक संगठन के सक्रिय कैडर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर पूछताछ जारी रखी है।

इंफाल, 16 मार्च।

मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियानों के दौरान उग्रवादियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में इंफाल पूर्वी जिले में विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार, रविवार को सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई थानांतर्गत सॉओम्बुंग खुनजाओ क्षेत्र से प्रीपाक के सक्रिय कैडर को दबोचा।

गिरफ्तार किए गए कैडर की पहचान अंगोम सना मीतेई उर्फ श्यामचंद (58) के रूप में की गई है। कैडर मूल रूप से विष्णुपुर जिले के तोरबुंग सबल लीकाई का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उसकी आगामी पूछताछ जारी रखे हुए है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़