Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
18 Feb, 2026

औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

फफूँद थाना क्षेत्र में सुबह खेत जाते समय किसान को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, चालक फरार।

औरैया, 18 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना फफूँद थाना क्षेत्र के भाग्यनगर और दयालनगर गांव के बीच की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान बिलराई गांव निवासी राजेंद्र कुमार (42) पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब सात बजे खेत की ओर जा रहे थे, तभी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

फफूँद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़