Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सेलिब्रिटी गॉसिप
07 Mar, 2026

बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज

हरियाणा पुलिस ने गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के विवादित गाने और वीडियो ‘टटीरी’ के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

चंडीगढ़, 07 मार्च 2026।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है और लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पंचकूला पुलिस ने साइबर थाना सेक्टर-20 में एफआईआर नंबर 28, दिनांक 06 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 तथा इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट 1986 की धारा 3 और 4 के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है और ‘बादशाला’ जैसे शब्दों के प्रयोग से शिक्षा व्यवस्था को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वीडियो में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस और एक सरकारी स्कूल परिसर भी दिखाया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन स्थानों का उपयोग करने के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई थी या नहीं। बिना अनुमति उपयोग पाए जाने पर धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने आरोपी गायक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आरोपी के देश छोड़कर भागने की संभावना को देखते हुए लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

पुलिस ने यह भी कार्रवाई की कि संबंधित वीडियो और गाने को यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए गए। पुलिस के प्रयासों के बाद गाना आधिकारिक यूट्यूब चैनल से हटवा दिया गया है और अन्य प्लेटफॉर्म से भी सामग्री हटाने की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से जुड़ी सामग्री साझा करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़