Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
09 Mar, 2026

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह, डीजीपी ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी को शुभकामनाएं दी।

लखनऊ, 09 मार्च

डीजीपी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों की मुख्यमंत्री ने विभिन्न मंचों पर सराहना की है, जो पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।

राज्य सरकार ने इस वर्ष यूपी पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। इससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़, दक्ष तथा समन्वित होगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1384 भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और सभी को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़