Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
26 May, 2026

हमीरपुर में मां की डांट से आहत 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में मां की डांट से आहत 11वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

हमीरपुर, 26 मई।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से आहत होकर 11वीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा मोहल्ला निवासी आर्यन उर्फ नमन (17) इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर चुका था। उसके पिता शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

बताया गया कि आर्यन अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क जाने की तैयारी कर रहा था और इसी को लेकर उसने अपनी मां से जाने की जिद की थी। मां द्वारा मना करने और डांट दिए जाने से वह आहत हो गया।

इसी नाराजगी में उसने घर के अंदर ही फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छात्र हाल ही में 11वीं कक्षा में गांधी इंटर कॉलेज में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहा था और मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़