Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बहराइच में एंटी करप्शन टीम ने महसी तहसील क्षेत्र के लेखपाल उमेश पाठक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हराइच, 27 मई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है।

मामला महसी तहसील क्षेत्र के सराय मेहराबाद का बताया गया है, जहां तैनात लेखपाल उमेश पाठक एक कार्य के बदले पीड़ित से दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, जिसके बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

शिकायत के आधार पर टीम ने प्रभारी निरीक्षक राम सहाय यादव के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही मंगलवार शाम लेखपाल उमेश पाठक ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को सीधे कोतवाली देहात लेकर पहुंची, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़