Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
29 May, 2026

जगाधरी-पांवटा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक महिला घायल

यमुनानगर में जगाधरी-पांवटा हाईवे पर ट्रक पलटने से एक परिवार के चार सदस्यों की दुखद मौत हो गई। सभी मृतक रेणुका जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर, 29 मई।

जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। लालढांग के समीप मक्के से लदा एक अनियंत्रित ट्रक दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल एक महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान चूहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45), उनकी दो बेटियों सिमरन (14) व मिनल (12) और दौलतपुर निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र की पत्नी ऊषा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित श्रीरेणुका जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लालढांग के पास ढलान और तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ गया। बाइक सवारों ने खुद को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे लगी रेलिंग के कारण वे निकल नहीं सके और ट्रक सीधे उनके ऊपर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाया। मक्के की बोरियों को हटाकर और क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़