Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शिक्षा
29 May, 2026

सीबीएसई का पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल एक जून से होगा शुरू

सीबीएसई ने घोषणा की है कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल एक जून 2026 से शुरू किया जाएगा।

नई दिल्ली, 29 मई ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन से जुड़ी पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया के लिए पोर्टल एक जून 2026 से शुरू किया जाएगा।

बोर्ड ने कहा है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाना है, ताकि छात्रों की शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सके।

सीबीएसई के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को अपने परिणामों पर किसी प्रकार की आपत्ति या संदेह है, वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्रों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इस वर्ष ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली को लेकर छात्रों और अभिभावकों की ओर से तकनीकी समस्याओं, पोर्टल में बाधा और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी में त्रुटियों जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिनके बाद तकनीकी सुधार के निर्देश दिए गए थे।

बोर्ड ने बताया कि पोर्टल को अतिरिक्त तकनीकी मजबूती दी जा रही है ताकि अधिक संख्या में आने वाले आवेदनों का सुचारु रूप से निपटारा किया जा सके।

सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़