Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
01 Jun, 2026

भागलपुर अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का धरना, कार्य बहिष्कार जारी

भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में वेतन और सुविधाओं की मांगों को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जिससे अस्पताल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

भागलपुर, 01 जून।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामूहिक कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और अस्पताल परिसर में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की।

समानता सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी अस्पताल परिसर में जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उन्होंने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था, जिसके बाद अधिकारियों और एजेंसी प्रबंधन ने समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा था।

आश्वासन के बाद आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर सभी सुरक्षाकर्मी कार्य पर लौट गए थे, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने दोबारा कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने वेतन वृद्धि, नियमित अवकाश, वर्दी और पीएफ जैसी सुविधाओं की मांग को फिर से दोहराया। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज और उनके परिजन आते हैं।

ओपीडी, इमरजेंसी, वार्डों और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के संचालन पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जबकि अस्पताल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़