Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
05 Jun, 2026

उज्जैन में महाकाल की शरण में पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती में लिया दर्शन का लाभ

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने शुक्रवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल की शक्ति को ब्रह्मांड का आधार बताते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।

05 जून, उज्जैन।

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन का लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से ही भक्त जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति पा जाता है। उन्होंने बाबा महाकाल की महिमा का बखान करते हुए कहा कि महाकाल ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो पूरे ब्रह्मांड का संचालन करती है। कैलाश खेर ने इस मौके पर हो रही वर्षा का उल्लेख करते हुए बताया कि आज महाकाल ने इंद्र देव को भी अपने साथ बुलाया है। उनकी कृपा की बूंदों ने भक्तों को स्पर्श कर धन्य कर दिया है। मंदिर दर्शन के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गायक कैलाश खेर का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़