Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी
23 Feb, 2026

यमुनानगर में प्याज उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण शुरू

यमुनानगर में पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण शुरू। उन्नत तकनीक से प्याज उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

यमुनानगर, 23 फरवरी।

किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी फसलों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र सलारू की ओर से पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह कार्यक्रम एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र दामला में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में सहायक निदेशक डॉ. सुधीर कुमार और तकनीकी अधिकारी विमलेश कुमार ने किसानों को प्याज और लहसुन की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक और गुणवत्ता प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती से उत्पादन लागत कम और आय में वृद्धि संभव है।

मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप डबास ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. विरेन्द्र पुनिया ने केंद्र और राज्य सरकार की अनुदान योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने कहा कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसानों की आय को स्थायी रूप से बढ़ाया जा सकता है। तकनीकी सत्र में डॉ. चन्दन तिवारी ने प्याज की उन्नत प्रजातियों, कीट नियंत्रण, खरपतवार प्रबंधन और भंडारण तकनीकों पर जानकारी दी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़