Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
25 Apr, 2026

ओडिशा विधानसभा में 30 अप्रैल को विशेष सत्र, महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

ओडिशा विधानसभा में 30 अप्रैल को विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी तथा सुधारों पर विचार होगा।

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल।

ओडिशा विधानसभा में 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

जारी सूचना में सभी विधायकों से सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह विशेष सत्र पूरी तरह महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और विधायी भागीदारी पर केंद्रित रहेगा।

इसके साथ ही सत्र में शासन व्यवस्था और विधायी संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना भी जताई गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़