Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
02 Mar, 2026

होली के अवसर पर उप्र और बिहार के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनों की सुविधा

होली के अवसर पर उप्र और बिहार के यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रा के लिए तिथियों और समय की जानकारी।

वाराणसी, 02 मार्च।

होली पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक ने बताया कि यात्रियों को पर्व के समय आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के विकल्प उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि 05089/05090 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा (वाया गोरखपुर) होली विशेष गाड़ी, छपरा से 05 से 14 मार्च तक हर गुरुवार व शनिवार और आनंद विहार टर्मिनल से 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इसी तरह 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष ट्रेन, किशनगंज से 05 से 26 मार्च तक हर गुरुवार और लालकुआं से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

इसके अलावा 09020 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 02 मार्च रात 11.35 बजे से चलेगी। वहीं 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ होली विशेष ट्रेन, आजमगढ़ से 07 और 14 मार्च तथा बांद्रा टर्मिनस से 09 और 16 मार्च को संचालित होगी। यात्रियों को सुविधा के लिए सलाह दी गई है कि वे समय और तिथियों की पुष्टि कर यात्रा की योजना बनाएं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़