Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पंजाब
06 Jun, 2026

चंडीगढ़ में दिल्ली के उपराज्यपाल और पंजाब के राज्यपाल की भेंट: युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास पर रहा जोर

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में भेंट कर युवा कौशल विकास और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

चंडीगढ़, 06 जून।

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से एक शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर व्यापक विमर्श किया।

चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं का सशक्तिकरण रहा। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से इन युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा पीढ़ी के कौशल विकास और सशक्तीकरण को एक अपरिहार्य आधार स्तंभ करार देते हुए दोनों ने इस दिशा में निरंतर और ठोस प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़