Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
11 May, 2026

ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत अभियान में जनभागीदारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जनआंदोलन बनाने पर जोर देते हुए इसे राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान बताया।

देहरादून, 11 मई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को लेकर दिया गया संदेश केवल आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश निर्माण का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड की जनता इस संदेश को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अनावश्यक विदेश यात्राओं से परहेज करें, स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ऊर्जा बचत को अपनी दैनिक आदत में शामिल करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी अपील की कि एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचा जाए, कृषि में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खाद का उपयोग बढ़ाया जाए और खाद्य तेल का सीमित उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार ऐसे छोटे-छोटे संकल्प भी राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का लक्ष्य तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझकर योगदान देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनभागीदारी इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़