Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
27 Mar, 2026

भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर गोरखपुर में शुरू

एशियाई खेल 2026 की तैयारी के लिए गोरखपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में करेंगे अभ्यास।

गोरखपुर, 27 मार्च

एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से गोरखपुर में रामगढ़ ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया।

यह शिविर भारतीय रोइंग महासंघ के अनुरोध पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है।

भारतीय रोइंग महासंघ के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश रोइंग संघ के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी और कोच गोरखपुर पहुंच चुके हैं और प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। रोइंग प्रतियोगिताएं 20 से 25 सितंबर के बीच गिफू प्रांत के काइज़ू शहर के नगरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स में आयोजित होंगी।

यह 51 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ी सिंगल स्कल्स, डबल स्कल्स, पेयर्स और फोर्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में अभ्यास करेंगे। वहीं, पुरुष रोइंग टीम का राष्ट्रीय शिविर पहले से ही पुणे के आर्मी नोड में चल रहा है।

शिविर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित रामगढ़ ताल का शांत जल खिलाड़ियों को तकनीक सुधारने और प्रदर्शन बेहतर बनाने में मदद करेगा।

चयनित खिलाड़ी: किरण (हरियाणा), मृण्मयी सालगांवकर (महाराष्ट्र), रुक्मणी, विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश), बी. आनंदी, किरण देवी (ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड/मेघालय), अश्विनी कुमरन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलेन, हीमा टी., एंजल मैरी (केरल), मोनिका बडोरिया, अंशिका भारती (ओडिशा)।

कोच: राजेश कुमार (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड), ममता जेना (ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड)।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़