Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
24 Apr, 2026

तेल की कीमतों में लगातार उछाल, वैश्विक बाजार पर बढ़ा दबाव

पश्चिम एशिया तनाव और होर्मुज स्ट्रेट विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार पांचवें दिन बढ़ीं, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है और बाजार में अस्थिरता गहराती जा रही है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल।

पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड भी 97.60 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। हालांकि बाद में दोनों के दामों में हल्की नरमी भी देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता के टलने तथा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते विवाद के कारण इस अहम समुद्री मार्ग से तेल आपूर्ति लगभग बाधित हो गई है। आने वाले समय में आपूर्ति बहाल होने की संभावना भी बेहद कम दिखाई दे रही है, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है।

ब्रेंट क्रूड ने आज कारोबार की शुरुआत 106.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से की और तेजी के साथ 107 डॉलर तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक यह 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.99 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ने 96.77 डॉलर से शुरुआत करते हुए 97.60 डॉलर का स्तर छुआ, हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तक यह 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.38 डॉलर पर बना हुआ था।

विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी के अंत से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक पेट्रोलियम आधारित ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने से फारस की खाड़ी से तेल और गैस की आपूर्ति में भारी कमी आई है। अमेरिका द्वारा दबाव बनाने के लिए उठाए गए कदमों और ईरान की ओर से मार्ग को प्रतिबंधित रखने की कोशिशों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच तत्काल समझौते की संभावना नहीं दिख रही है, जिससे समुद्री मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहेगा और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा बनी रहेगी, जिसका सीधा असर कीमतों में और बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़