Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
21 Jul, 2026

क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से ठगी करने वाले कथित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अंबिकापुर, 21 जुलाई।

सरगुजा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह लोगों को कम समय में कई गुना मुनाफे का लालच देकर निवेश के नाम पर रकम वसूलता था। आरोपितों के कब्जे से लैपटॉप, प्रोजेक्टर, मोबाइल फोन, स्पीकर, डायरियां और प्रचार सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा दरिमा क्षेत्र के इंदरपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर 'बिगेट वॉलेट (एलजीएनएस)' नामक ऐप में निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपितों ने दावा किया था कि 10 हजार रुपये का निवेश एक वर्ष में एक लाख रुपये हो जाएगा। शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये लेकर उसे अंबिकापुर के एक होटल में आयोजित सेमिनार में शामिल कराया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और जमीनी जांच के बाद पुलिस ने कांता प्रसाद राजवाड़े (27), राजकुमार पैंकरा (42), जीवन साय टोप्पो (36), फिरोज लकड़ा (35) और मुकेश कुमार गुप्ता (46) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें इस निवेश मॉडल की जानकारी बिलासपुर के कुछ लोगों से मिली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित कथित तौर पर प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कराकर लोगों से नकद या ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेते थे और उन्हें एक फर्जी रिसीविंग एड्रेस पर ट्रांसफर कर देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह नेपाल जाकर इस प्रकार के सेमिनार आयोजित करने का तरीका सीखकर आया था।

सरगुजा पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ कई अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की आशंका है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक मुनाफे का दावा करने वाले किसी भी अनधिकृत ऐप या निवेश योजना में धन लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़