Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
15 May, 2026

कर्नाटक में भारी बारिश से तबाही, छह लोगों की मौत

कर्नाटक में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें मकान ढहने और पेड़ गिरने की घटनाओं के बीच छह लोगों की मौत हो गई।

बेंगलुरु, 15 मई।

कर्नाटक के कई जिलों में गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ गिरी बिजली ने व्यापक तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में मकानों के ढहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के उखड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और राज्यभर में कुल छह लोगों की जान चली गई।

विजयपुर जिले के आलमेल तालुक स्थित मोरगटी गांव में तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत और दीवार गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में गुरुनाथ बडिगेर, उनकी पत्नी ज्योति बडिगेर तथा उनकी दो बेटियां शामिल हैं।

वहीं विजयपुर के ही मुद्देबिहाल तालुक के बिदरकुंदी गांव में आंधी के दौरान विशाल पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। दावणगेरे जिले के जरेकट्टे गांव में खेत में भेड़ चरा रहे 19 वर्षीय युवक अजीत की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

तेज बारिश और आंधी से राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। बेलगावी जिले के खानापुर तालुक के भूरणकी गांव में एक स्कूल की छत उड़ गई, जबकि अथणी तालुक के संबरगी गांव में पांच मकानों की छत गिरने से अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया।

हावेरी जिले के इजारिलकमापुर में घुमंतू समुदाय की झोपड़ियां तेज हवाओं में उड़ गईं। चिक्कमगलूर-श्रृंगेरी मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा, जबकि उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल और होन्नावर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और बेंगलुरु शहरी-ग्रामीण, चित्रदुर्ग, कोलार और चिक्कबल्लापुर सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी है। तटीय और उत्तर आंतरिक क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़