Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

स्वास्थ्य व फिटनेस
16 Feb, 2026

हरिद्वार: 100 दिन का टीबी महा अभियान, घर-घर जाकर मरीजों की पहचान

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में टीबी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग 100 दिन का विशेष अभियान चला रहा है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जाएगी।

हरिद्वार, 16 फरवरी।

लक्सर क्षेत्र में टीबी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 100 दिन का विशेष महा अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करेंगे और उन्हें आवश्यक जांच व उपचार के लिए रेफर करेंगे।

लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद के अनुसार, यहां औसतन प्रतिदिन 200-250 मरीजों की ओपीडी होती है, जिसमें लगभग हर तीसरे मरीज में सांस की तकलीफ देखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के इस 100 दिन के अभियान का उद्देश्य टीबी के बढ़ते मामलों पर काबू पाना और ग्रामीण क्षेत्र में समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित करना है। सरकार की निर्देशानुसार अभियान में व्यापक जांच, फॉलो-अप और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़