Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
11 Jul, 2026

रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सतना रेलवे स्टेशन पर समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला ने प्रतीक्षालय में ही बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

सतना, 11 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही का मामला सामने आया। प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने पर उसने रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में ही नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद जननी एक्सप्रेस और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्भवती महिला महिला प्रतीक्षालय में अकेली थी और तेज प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। उसकी हालत बिगड़ती देख वहां मौजूद महिला यात्रियों ने जननी एक्सप्रेस को फोन कर मदद मांगी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मौके पर मौजूद महिलाओं का आरोप है कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए पैसों की भी मांग की गई। करीब एक घंटे तक चिकित्सकीय सहायता का इंतजार किया गया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। अंततः सुबह करीब 4:22 बजे महिला ने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने ही नवजात को जन्म दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने प्रसूता की मदद करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रसूता की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। उनका कहना है कि महिला का पति उसे प्रतीक्षालय में छोड़कर कहीं चला गया था। हालांकि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल ले जाया गया या नहीं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद जननी एक्सप्रेस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़