Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

त्योहार
23 May, 2026

लाल किले में जुटेगा जनजातीय समाज, सांस्कृतिक समागम का होगा आयोजन

दिल्ली के लाल किले में देशभर के जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक पहचान, एकता और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, 23 मई।

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले परिसर में रविवार को देशभर से जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह शामिल होने पहुंच रहे हैं।

इस आयोजन में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया है तथा कार्यक्रम में भागीदारी के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जनजातीय समुदाय के लोग एकत्र हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी इस कार्यक्रम में रविवार शाम को शामिल होने की संभावना जताई गई है।

कार्यक्रम के आयोजक जनजाति सुरक्षा मंच के अनुसार यह समागम जनजातीय समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इसके साथ ही जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और वर्तमान समय में सामने आ रही चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा का आयोजन प्रस्तावित है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़