Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
13 Jul, 2026

सोमनाथ के लिए रवाना हुआ नैनीताल का श्रद्धालु दल, निःशुल्क यात्रा का उठाएंगे लाभ

नैनीताल जिले से श्रद्धालुओं का एक दल सोमनाथ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए देहरादून रवाना हो गया है जहाँ से उन्हें विशेष ट्रेन द्वारा गुजरात भेजा जाएगा।

हल्द्वानी, 13 जुलाई।

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत निःशुल्क ट्रेन यात्रा का लाभ उठाने के लिए नैनीताल जिले से चयनित 37 श्रद्धालुओं का दल आज देहरादून के लिए रवाना हो गया है। हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से रवाना होते समय सांसद अजय भट्ट ने सभी तीर्थयात्रियों को विदाई दी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जो किन्हीं कारणों से अब तक तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी यात्रा में ठहरने, खाने-पीने और चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं सरकार द्वारा पूरी तरह मुफ्त दी जा रही हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल से गया दल पहले देहरादून पहुंचेगा, जहां राज्य के सभी 13 जिलों के श्रद्धालु एक साथ जुटेंगे। इसके पश्चात हर्रावाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विशेष ट्रेन को गुजरात स्थित भगवान सोमनाथ धाम के लिए झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस आध्यात्मिक यात्रा का मूल उद्देश्य प्रदेश की जनता को देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से रूबरू कराना है। इस यात्रा की एक और विशेषता यह है कि श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की पवित्र नदियों का जल कलश में लेकर जाएंगे, जिसे सोमनाथ धाम में अर्पित किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़