Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
26 May, 2026

दुर्लभ सांभर हिरण का सफल रेस्क्यू, वन विभाग कर रहा मामले की जाँच

फतेहाबाद के बीघड़ रोड क्षेत्र में एक दुर्लभ सांभर हिरण पाया गया। वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू के बाद उसे हिसार भेजा है और वन्यजीव के यहाँ पहुँचने के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद, 26 मई।

शहर के बीघड़ रोड स्थित नवनिर्मित पुलिस थाने के समीप एक दुर्लभ सांभर हिरण मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किया गया सांभर लगभग तीन वर्षीय नर है। सामान्यतः सांभर प्रजाति राज्य के पहाड़ी और घने वन क्षेत्रों में पाई जाती है। फतेहाबाद के मैदानी भौगोलिक परिवेश में इस प्रजाति का पाया जाना अत्यंत दुर्लभ और आश्चर्यजनक घटना है।

फिलहाल, प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच में सांभर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। उसे बेहतर देखभाल और विस्तृत परीक्षण के लिए हिसार स्थित केंद्र भेज दिया गया है। विभाग अब इस बात की जाँच कर रहा है कि यह वन्यजीव फतेहाबाद तक किस मार्ग से पहुँचा।

इस घटना के बाद, विभाग आसपास के क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या यह हिरण अकेला भटक कर आया है या क्षेत्र में अन्य वन्यजीवों की उपस्थिति भी है। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों को सुरक्षित रखने हेतु सहयोग करें और किसी भी दुर्लभ वन्यजीव के दिखने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़