Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
01 Jun, 2026

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर जौनपुर में स्मृति द्वारों का लोकार्पण

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर जौनपुर में स्मृति द्वारों का लोकार्पण किया गया, जहां उनके जनकल्याण और सुशासन के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जौनपुर, 01 जून।

लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के मरगूपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के किनारे विधायक निधि से निर्मित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार’ एवं ‘लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार’ का लोकार्पण विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासकों में अग्रणी रही हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, न्याय, धर्म और सांस्कृतिक संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने उनके जीवन को सेवा, त्याग और सुशासन का आदर्श उदाहरण बताया, जो आज भी समाज और नई पीढ़ी को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नारी शक्ति, करुणा और धर्मपरायणता की सशक्त प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं एवं तीर्थस्थलों के निर्माण और पुनर्निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। काशी विश्वनाथ धाम और सोमनाथ मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों के विकास में उनकी भूमिका को श्रद्धा के साथ याद किया गया।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और लोकहित के कार्यों को समर्पित रहा है और उनके आदर्श आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। स्मृति द्वारों का निर्माण उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़