Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
05 Jun, 2026

दिल्ली में 18 नए ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन, 15 लाख पौधे लगाएगी सरकार

विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन किया और 15 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया।

नई दिल्ली, 05 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने राजधानी में पेड़ों के संरक्षण और देखभाल को एक सामूहिक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

मैदनगढ़ी स्थित नमो ऑक्सीजन पार्क में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से 18 नए नमो ऑक्सीजन पार्कों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कई पर्यावरण हितैषी पहलों की शुरुआत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार और हरियाली को विस्तार देना है।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को एक जन-आंदोलन बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह वृक्षारोपण को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कृतज्ञता और चेतना से जोड़ता है।

उन्होंने भारत की वैश्विक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सौर ऊर्जा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और रामसर आर्द्रभूमि स्थलों के विस्तार को सरकार की बड़ी कामयाबी करार दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए ओसीईएमएस प्रणाली, सड़कों की मशीनीकृत सफाई और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि सरकार ने इस साल पूरे शहर में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान पर्यावरण प्रबंधन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं और दिल्ली बर्ड एटलस का भी विमोचन किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने खुद भी पौधरोपण किया और धूल-मुक्त दिल्ली अभियान की प्रदर्शनी देखी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को सम्मानित भी किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़