Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
19 May, 2026

मणिपुर में सीमावर्ती इलाकों से उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमावर्ती इलाकों से पीएलए, यूएनएलएफ और केवाईकेएल के कई सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार किए गए।

इंफाल, 19 मई।

मणिपुर में सुरक्षा बलों और केंद्रीय एजेंसियों ने भारत-म्यांमार सीमावर्ती इलाकों में उग्रवाद के खिलाफ अभियान तेज करते हुए प्रतिबंधित संगठनों पीएलए, यूएनएलएफ और केवाईकेएल से जुड़े कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में बीपी-77 और बीपी-79 के बीच अभियान चलाकर पीएलए के तीन सक्रिय कैडरों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थोउबल जिले के चरंगपत निवासी वांगथोई नाहाकपम उर्फ लिंगजेल (20), इंफाल पूर्व जिले के कोंगबा निवासी नानाओबा नांदेइबाम उर्फ अंगौ (19) और बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल निवासी मालेम ओइनाम उर्फ मणिथोइबा (20) के रूप में हुई।

सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय सदस्य चिंगलेन अथोकपम उर्फ इबुंगो (30) को भी गिरफ्तार किया, जो इंफाल पूर्व जिले के लामलाई थाना क्षेत्र स्थित पुंगडोंगबाम मयाई लेकाई के निवासी हैं।

एक अन्य अभियान में थोउबल जिले के यैरिपोक थाना क्षेत्र अंतर्गत यैरिपोक बाजार इलाके से यूएनएलएफ (कोइरेंग) के सक्रिय उग्रवादी थांगजाम धमेंद्र सिंह उर्फ वायेनबा उर्फ वॉल्यूम (26) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक 9 एमएम मैगजीन, एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक पावर बैंक, यूएसबी केबल और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से केवाईकेएल के दो सक्रिय कैडरों को भी हिरासत में लिया गया। इनमें इराम सिफाई मामांग लेकाई निवासी सोरोक्हाइबाम प्रियचंद सिंह उर्फ सजाओ (39) और उरीपोक ताखेल्लामबाम लेकाई निवासी मोइरंगथेम नाओबी सिंह (47) शामिल हैं। प्रियचंद सिंह को रिम्स के पास से और नाओबी सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई उग्रवाद को रोकने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़