Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
13 Jul, 2026

भोपाल : यूसीआई लॉयर्स सोसायटी के मुख्य चुनाव अधिकारी बने विजय पड़ेरिया

यूसीआई लॉयर्स चैंबर्स वेलफेयर सोसायटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पड़ेरिया को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर जोर दिया।

भोपाल, 13 जुलाई।

यूसीआई (उत्तम चंद इसरानी) लॉयर्स चैंबर्स वेलफेयर सोसायटी के आगामी चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोसायटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पड़ेरिया को चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की उम्मीद जताई।

इसी क्रम में आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और कम खर्चीला बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सुझाव दिया कि चुनाव का पूरा खर्च केवल चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर डालना उचित नहीं होगा।

बैठक में यह भी सुझाव रखा गया कि सोसायटी सभी सदस्यों की साझा संस्था है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया का व्यय भी सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से वहन किया जाना चाहिए।

सदस्यों का कहना था कि इससे चुनाव में सहभागिता, समानता और पारदर्शिता की भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा सेवा भाव से चुनाव लड़ने वाले सदस्यों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया कि यह व्यक्तिगत सुझाव है और इस संबंध में अंतिम निर्णय सोसायटी के सभी सदस्य सामूहिक रूप से करेंगे।

विजय पड़ेरिया की मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्ति के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़