Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दक्षिण एशिया
02 Mar, 2026

नेपाल में एक सप्ताह का लंबा सार्वजनिक अवकाश शुरू

नेपाल में होली, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और साप्ताहिक अवकाश के कारण 2 मार्च से 8 मार्च तक लगातार सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिससे बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं।

काठमांडू, 02 मार्च 2026

नेपाल में आज से एक सप्ताह तक लगातार सार्वजनिक अवकाश शुरू हो गया है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और साप्ताहिक अवकाश के कारण यह लंबी छुट्टी दी गई है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहाड़ी जिलों में आज सोमवार तथा तराई मधेश में मंगलवार को होली पर्व मनाने के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके बाद 5 मार्च को होने वाले मतदान को देखते हुए सरकार ने 4, 5 और 6 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि मतदाता अपने गांव और शहर जाकर मतदान में भाग ले सकें और वापस अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। इसके बाद 7 मार्च को शनिवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इस प्रकार 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक लगातार सात दिनों का अवकाश रहेगा। लंबी छुट्टी के कारण काठमांडू की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में लोग होली मनाने और मतदान में भाग लेने के लिए काठमांडू छोड़कर अपने गांवों की ओर रवाना हो रहे हैं।

यातायात व्यवसायी संघ के अनुसार पिछले शुक्रवार से आज सोमवार सुबह तक केवल सार्वजनिक यात्री बसों के माध्यम से करीब साढ़े तीन लाख लोग काठमांडू छोड़ चुके हैं। अनुमान है कि तराई मधेश में होली और मतदान के कारण आने वाले दिनों में लगभग 5 लाख और लोग काठमांडू से बाहर जा सकते हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़