Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
27 Apr, 2026

पद्म पुरस्कार 2027 नामांकन शुरू, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन जारी

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन और सिफारिश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय पोर्टल पर किए जा सकते हैं।

ई दिल्ली, 27 अप्रैल

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक अपनी प्रविष्टियाँ जमा कर सकते हैं। नामांकन और सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जा रही हैं।

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं, जिन्हें वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

इन सम्मानों का दायरा कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाजसेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इनमें जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। हालांकि चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक इन पुरस्कारों के पात्र नहीं होते।

सरकार का उद्देश्य पद्म पुरस्कारों को जनसामान्य से जोड़ते हुए उन्हें ‘जन-जन का पद्म’ बनाना है। इसी के तहत सभी नागरिकों से योग्य व्यक्तियों के नामांकन और सिफारिश करने की अपील की गई है। विशेष रूप से महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों, दिव्यांगजनों तथा समाजसेवा में समर्पित व्यक्तियों की पहचान पर जोर दिया गया है।

नामांकन प्रक्रिया में पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार सभी आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य है। इसके साथ ही अधिकतम 800 शब्दों का एक विवरण देना होगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति की उपलब्धियों और योगदान का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट के ‘पुरस्कार और पदक’ अनुभाग तथा पद्म पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां नियम और संविधि भी देखे जा सकते हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़