Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
14 Jul, 2026

भारत टेक्स 2026 से वैश्विक कपड़ा क्षेत्र में मजबूत होगी भारत की पहचान

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत टेक्स 2026 देश के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने के साथ वैश्विक कपड़ा क्षेत्र में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

चार दिवसीय वैश्विक वस्त्र मेला भारत टेक्स 2026 के पहले दिन मंगलवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह आयोजन भारत को और अधिक सशक्त बनाने के साथ वैश्विक कपड़ा उद्योग में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा, नए आत्मविश्वास और बड़ी उम्मीदों के साथ इस आयोजन का शुभारंभ हुआ है। उनके अनुसार यह भव्य महोत्सव भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा, आधुनिक नवाचार और वैश्विक भागीदारी को एक मंच पर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति और नई पहचान देने की दिशा में अहम पहल साबित होगा। साथ ही यह भारत को वैश्विक कपड़ा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महोत्सव में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जॉर्डन, कंबोडिया और ब्रुनेई के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 20 से अधिक देशों के 350 से ज्यादा वक्ता और अंतरराष्ट्रीय निर्यातक भी इसमें शामिल होंगे। एक्सपो के दौरान भारत-अमेरिका कॉटन पार्टनरशिप और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर द्विपक्षीय चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही कपड़ा क्षेत्र में नई तकनीक, टिकाऊ विकास और एमएसएमई से जुड़े 100 से अधिक नॉलेज सेशन भी होंगे।

इस आयोजन के अंतर्गत 39 पैनल चर्चा, 16 गोलमेज सम्मेलन, 37 मास्टरक्लास और 8 राज्यस्तरीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों को 50 से अधिक ज्ञान साझेदारों का सहयोग प्राप्त है।

व्यापारिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अवसर पर 'सीआईटीआई टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2026' भी प्रदान किए जाएंगे। व्यापार को अधिक सरल और डेटा आधारित बनाने के लिए भारत टेक्स की ओर से मोबाइल ऐप और डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़