Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
20 Apr, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित, जांच शुरू

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

जयपुर, 20 अप्रैल।

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस लोकार्पण कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट में दोपहर करीब ढाई बजे आग भड़क उठी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही यूनिट से घना धुआं उठने लगा और लपटें तेज हो गईं, जिससे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया।

घटना के बाद कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया और पूरे इलाके को एहतियातन खाली करा दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का दावा किया।

इस हादसे का सीधा असर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर पड़ा, जिन्हें 21 अप्रैल को इसी रिफाइनरी यूनिट का लोकार्पण करना था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख बाद में तय की जाएगी।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन और वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है।

पचपदरा की यह रिफाइनरी देश की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है, जहां आयातित कच्चे तेल को विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों में बदला जाता है। इसकी वार्षिक प्रसंस्करण क्षमता लगभग नौ मिलियन टन है और कच्चा तेल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइपलाइन के जरिए यहां पहुंचता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़