Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
29 Apr, 2026

गुजरात में सड़क हादसे में छह की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

गुजरात के साबरकांठा जिले में बस और कार की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अहमदाबाद 29 अप्रैल।

गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल हिम्मतनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह दुर्घटना शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही एक निजी बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़