मुरादाबाद, 18 फरवरी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर स्थित कांठ रोड पर बने पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुरादाबाद में बुधवार को दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ।
मेले का उद्घाटन पीएसी 24वीं बटालियन के सेनानायक रमेश प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में पुस्तकों से जुड़ाव और भी अधिक आवश्यक हो गया है। पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व को समृद्ध बनाती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षिक जरूरतों और प्रतिभा विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से प्रेम करने वाले बच्चे जीवन में आत्मविश्वासी और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले बनते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
















