Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

एक्सक्लूसिव
29 Apr, 2026

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक से बढ़ता है डिहाइड्रेशन का खतरा: एम्स

एम्स के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी में कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड का सेवन डिहाइड्रेशन और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है, इसलिए सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली 29 अप्रैल।

भीषण गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सेवन शरीर को राहत देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बार-बार कोल्ड ड्रिंक लेने से डिहाइड्रेशन, रक्त शर्करा में उतार-चढ़ाव और हृदय पर अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

संस्थान में आयोजित एक संवाद में विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स और कुरकुरे जैसे स्नैक्स का सेवन शरीर के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इनमें मौजूद अधिक शुगर और कैफीन शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं, जबकि चिप्स में उच्च सोडियम शरीर से पानी खींच लेता है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति तेजी से बन सकती है।

चिकित्सकों के अनुसार कोल्ड ड्रिंक के सेवन से रक्त शर्करा अचानक बढ़ती है, जिससे कुछ समय के लिए ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन बाद में अचानक गिरावट के कारण कमजोरी, चक्कर और थकान हो सकती है, जो लू के मौसम में और अधिक खतरनाक हो जाती है।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि चिप्स में मौजूद ट्रांस फैट और अधिक नमक रक्तचाप बढ़ा सकते हैं और पहले से गर्मी से प्रभावित शरीर पर यह संयोजन हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा तले-भुने स्नैक्स और मीठे पेय पाचन तंत्र को भी प्रभावित करते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है, विशेषकर जब गर्मी में पाचन क्षमता कमजोर होती है।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि कोल्ड ड्रिंक की जगह ओआरएस का सेवन अधिक लाभकारी है, जबकि स्नैक्स के रूप में फल, खीरा, सलाद और भुने चने बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए सिर ढककर रखने, सूती कपड़े पहनने, छाते का उपयोग करने, नींबू पानी पीने, सुबह-शाम टहलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़