Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

कबड्डी
27 Mar, 2026

एशियाई खेल 2026 की तैयारी में भारतीय कबड्डी का हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप

भारतीय कबड्डी के शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी कर्नाटक के बेल्लारी में हाई-परफॉर्मेंस कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सपोर्ट के माध्यम से उन्हें तैयार किया जा रहा है।

नई दिल्ली, 27 मार्च

एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय कबड्डी में अहम कदम उठाया गया है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) और मशाल स्पोर्ट्स की साझेदारी में देश के शीर्ष पुरुष एवं महिला संभावित खिलाड़ियों के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, ताकत, सहनशीलता और खेल प्रदर्शन में सुधार करना है। आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों और वैज्ञानिक सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

एकेएफआई के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन ने बताया कि यह पहल भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मशाल स्पोर्ट्स के सहयोग से खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण और उच्च-स्तरीय समर्थन मिलेगा, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सफलता दिलाने में मदद करेगा।

इस शिविर में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, असलम इनामदार, सुनील कुमार, आशु मलिक और भारत हुड्डा शामिल हैं। महिला टीम में वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान रितु नेगी के साथ सोनाली विष्णु शिंगाटे, पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर, पिंकी रॉय, प्रिया और कार्तिका आर भी हिस्सा ले रही हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़