Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

फैशन
28 Apr, 2026

फेमिना मिस इंडिया में ‘विश्व सूत्रा’ की भव्य प्रस्तुति, भारतीय हैंडलूम ने बिखेरा जलवा

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में ‘विश्व सूत्रा’ प्रस्तुति के माध्यम से 30 प्रतिभागियों ने पारंपरिक हैंडलूम परिधानों का प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय बुनकर कला को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली।

मुंबई, 28 अप्रैल।

61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में ‘विश्व सूत्रा–वीव्स ऑफ इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ नामक विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आई 30 प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्य की पारंपरिक हैंडलूम पोशाकों में रैंप वॉक किया। इस प्रस्तुति का निर्माण वस्त्र मंत्रालय और डिजाइनर वैशाली एस के सहयोग से किया गया था।

शो के दौरान हर परिधान के माध्यम से भारतीय बुनाई कला की विविधता और उसकी खूबसूरती को नए और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक वस्त्रों को समकालीन डिजाइन के साथ पेश कर भारतीय हैंडलूम की विशिष्टता और उसकी समृद्ध विरासत को प्रभावी ढंग से दिखाया गया।

इस प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि भारत के हस्तनिर्मित वस्त्र आज भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाए रखने में सक्षम हैं। फेमिना मिस इंडिया जैसे प्रतिष्ठित मंच पर ‘विश्व सूत्रा’ के जरिए भारतीय बुनकरों के कौशल को नई पहचान मिली है। इस पहल का उद्देश्य केवल फैशन प्रदर्शन नहीं बल्कि भारतीय परंपरा से जुड़ाव बढ़ाना और हैंडलूम उद्योग को प्रोत्साहित करना भी रहा। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़