Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हॉकी
17 Mar, 2026

पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ हुआ, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में खालसा, किरोड़ी मल और विवेकानंद कॉलेज ने जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, 17 मार्च।

पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आगाज़ मंगलवार को मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर जोरदार मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग में खालसा कॉलेज और किरोड़ी मल कॉलेज ने जबकि महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएस) को 6-0 से पराजित किया। खालसा कॉलेज की जीत के हीरो रहे विपिन, जिन्होंने चार गोल किए, जबकि मनीष और तनुज ने एक-एक गोल दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए विपिन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरे मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को 11-2 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में समर सिंह और रोहित डांगी ने चार-चार गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। समर सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

महिला वर्ग के मुकाबले में विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से कड़ी टक्कर के बाद पराजित किया। मैच का एकमात्र निर्णायक गोल महिमा ने 58वें मिनट में किया। हालांकि, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की मोनिका को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

उद्घाटन समारोह में पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स मुख्य अतिथि रहे, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरिता त्यागी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

टूर्नामेंट का उद्घाटन एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार और पद्मश्री सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ।

यह टूर्नामेंट ‘द कम्प्लीट सॉल्यूशंस स्पोर्ट्स’ प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़