Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
17 Mar, 2026

हरियाणा राज्य सभा चुनाव: भाजपा को एक सीट, कांग्रेस को एक सीट

हरियाणा में राज्य सभा की दो सीटों पर हुए मतदान में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध निर्वाचित हुए, जिसमें क्रॉस वोटिंग और रद्द वोटों के बीच रोमांचक परिणाम सामने आया।

चंडीगढ़, 17 मार्च।

हरियाणा में राज्य सभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम मंगलवार तड़के करीब पौने तीन बजे घोषित किए गए। इस चुनाव में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया और दूसरी सीट पर कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध निर्वाचित हुए। सोमवार को दिनभर नाटकीय घटनाक्रम के बीच मतदान हुआ और करीब 11 घंटे तक मतगणना का सिलसिला जारी रहा।

सोमवार शाम चार बजे तक कुल 90 में से 88 विधायकों ने वोट डाला। इंडियन नेशनल लोकदल के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल ने मतदान में भाग नहीं लिया। विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा के संजय भाटिया का पहले ही चुनाव जीतना तय था।

मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा ने टोहाना के विधायक परमवीर सिंह और ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल की वोटों पर आपत्ति दर्ज कराई। वहीं कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की वोट पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर रात करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस का एक शिष्टमंडल केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

रात करीब 11.30 बजे कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह की वोट रद्द कर दी गई, जबकि भरत सिंह बेनीवाल और अनिल विज की वोटों को मान्य करार दिया गया। इसके बाद मतगणना के आदेश जारी किए गए।

मतगणना के दौरान कई बार कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। मतगणना में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि कुल पांच वोट रद्द हुए। इनमें से एक वोट भाजपा का भी था। इस हिसाब से 88 डाले गए वोटों में से 5 रद्द वोट घटाकर 83 वैध वोट बने, जिनकी कुल वोट वैल्यू 8300 थी।

निर्वाचन नियमों के अनुसार चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 2766.66 कोटा वोट की आवश्यकता थी। परिणाम के अनुसार संजय भाटिया को 2766.66, कर्मवीर बौद्ध को 2800 और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को 2733.33 वोट वैल्यू मिली। ऐसे में कर्मवीर बौद्ध ने निर्दलीय सतीश नांदल के मुकाबले मात्र 0.33 वोट वैल्यू से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी की तरफ से अभी तक अधिकारिक रूप से जीत का ऐलान नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़