Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
23 May, 2026

हनुमानगंज थाना: महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में भोपाल टॉकीज के सामने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

भोपाल, 23 मई ।

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है।

यह वारदात 22 मई को रात लगभग 10 बजे भोपाल टॉकीज के सामने न्यू हार्डवेयर दुकान के पास हुई, जहां नसीम उर्फ नसीम ब्रेकर ने 55 वर्षीय लीलाक्षण गौर, जो लालजीराम की पत्नी हैं, पर अचानक धारदार वस्तु से हमला कर दिया।

हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़िता लीलाक्षण गौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नसीम उर्फ नसीम ब्रेकर के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़