Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
18 Jun, 2026

भोपाल में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में छुरी से किया था हमला

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल छुरी बरामद की, आरोपी पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप है।

भोपाल, 18 जून।

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की छुरी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गोलू कुशवाह लंबे समय से फरार था और वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का स्थायी वारंटी भी बताया जा रहा है। उसे ओल्ड सुभाष नगर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक 15 जून की रात करीब एक बजे बाग दिलकुशा निवासी बल्लू उर्फ तुलसीराम विश्वकर्मा के घर आरोपी पहुंचा था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विरोध करने पर आरोपी ने गद्दे के नीचे रखी छुरी निकालकर पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओल्ड सुभाष नगर में देखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ओल्ड सुभाष नगर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़