Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
25 May, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी के साथ जयपुर में देखा आमेर महल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जयपुर दौरे के दौरान पत्नी और अमेरिकी राजदूत के साथ आमेर महल का भ्रमण किया, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत हुआ और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

जयपुर, 25 मई।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार दोपहर जयपुर पहुंचे, जहां वे अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ आमेर महल पहुंचे। आगरा से करीब पौने दो बजे जयपुर एयरपोर्ट आगमन के बाद वे सीधे आमेर के लिए रवाना हुए।

आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। गाइड ने उन्हें शीश महल, गणेश पोल, दीवाने आम, दीवाने खास, सुख निवास और मावठा झील की ऐतिहासिक जानकारी दी।

दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री आमेर के बाद हाथी गांव और सिटी पैलेस का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे जयपुर के हेरिटेज होटल रामबाग पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे।

इस उच्च स्तरीय दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। रूबियो एक दिन के प्रवास के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़