Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
21 Jul, 2026

भोपाल आईपीएस स्कूल में 3.92 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद बदमाश

भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित आईपीएस स्कूल में चोर कई कार्यालयों के ताले तोड़कर 3.92 लाख रुपये की नकदी ले गए, जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

भोपाल, 21 जुलाई।

भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित आईपीएस स्कूल में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश स्कूल परिसर में घुसे और एक के बाद एक कई कार्यालयों के ताले तोड़ने के बाद प्रिंसिपल कार्यालय में रखी दो दिन की फीस के 3.92 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार स्कूल के मैनेजर प्रदीप पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की शाम स्कूल बंद किया गया था। 20 जुलाई की सुबह स्कूल खुलने पर स्टाफ ने सूचना दी कि प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पीए टू प्रिंसिपल के कार्यालयों के ताले और हैंडल टूटे हुए हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि अकाउंट सेक्शन, स्टोर, मुख्य गेट और अन्य स्थानों के ताले भी तोड़े गए थे। इसके बाद प्रिंसिपल कार्यालय की जांच की गई, जहां ड्रॉअर में रखी दो दिन की फीस की 3 लाख 92 हजार 280 रुपये की नकदी गायब मिली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें तीन बदमाश केवल चड्डी-बनियान पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे दिखाई दिए। फुटेज में वे सुनियोजित तरीके से स्कूल परिसर में प्रवेश कर अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ते और नकदी लेकर निकलते हुए नजर आए। उनकी पूरी गतिविधि कैमरों में कैद हुई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी का तरीका पारदी गिरोह और चड्डी-बनियान गैंग की कार्यशैली से मिलता-जुलता प्रतीत हो रहा है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायत के अनुसार स्कूल की सुरक्षा के लिए दिन में पांच और रात में चार गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश परिसर में घुसकर कई स्थानों के ताले तोड़ने और लाखों रुपये की चोरी करने में सफल रहे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय सुरक्षा कर्मियों की गतिविधियां क्या थीं और कहीं सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़