Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
21 Jul, 2026

मोल्दोवा दौरा पूरा, अब उत्तर मैसेडोनिया पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा में राजकीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अब अपनी तीन देशों की यात्रा के अगले चरण में उत्तर मैसेडोनिया का दौरा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।

चिसीनाउ, 21 जुलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर लिया है। अब वह दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर मैसेडोनिया रवाना होंगी। प्रस्थान से पहले चिसीनाउ में उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में उन्होंने हिस्सा लिया। इस भोज का आयोजन मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, उत्तर मैसेडोनिया रवाना होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चिसीनाउ में उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुईं। एक अन्य जानकारी में बताया गया कि उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली राजकीय यात्रा है। उत्तर मैसेडोनिया का दौरा पूरा करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु रोमानिया जाएंगी। मोल्दोवा में उन्होंने राष्ट्रपति माया सैंडू के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और लोकसभा सदस्य विजय बघेल भी यात्रा पर मौजूद हैं।

20 जुलाई को चिसीनाउ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत मोल्दोवा के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मिहाई पॉपसोई ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में माया सैंडू ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की बातचीत और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों देशों ने कृषि, लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को भी संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में भारत विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित साझेदारियों को आगे बढ़ाना चाहता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़