Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
29 May, 2026

चित्तौड़गढ़: नगर परिषद के बाहर ट्रेलर से गिरा कंटेनर, बड़ा हादसा टला

चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद कार्यालय के बाहर ट्रेलर से कंटेनर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया है।

चित्तौड़गढ़, 29 मई।

शहर के व्यस्तम मार्ग पर गुरुवार रात भारी वाहनों की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर परिषद कार्यालय के समीप ओवरब्रिज के नीचे मुड़ते समय एक ट्रेलर पर लदा कंटेनर अचानक असंतुलित होकर पुलिया के पिलर से टकराया और सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई वाहन या राहगीर नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट विनय कुमार जैन ने बताया कि उनका वाहन कंटेनर के ठीक पीछे था, और महज पांच फीट की दूरी होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक के साथ मारपीट भी की। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक बाबू खान को सुरक्षित हिरासत में लिया और क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कंटेनर को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 'नो-एंट्री' के नियम होने के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। असुरक्षित और ओवरलोड वाहनों का खुलेआम गुजरना रोज हादसों को न्योता दे रहा है, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस की ढिलाई के कारण इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे इन सवालों के बीच अब शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से बहस छिड़ गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़