Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
01 Jun, 2026

राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामांकन आज से आरंभ

राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना की जाएगी।

नई दिल्ली, 01 जून ।

नई दिल्ली, 01 जून । राज्यसभा की 27 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव तथा विभिन्न उपचुनावों के साथ-साथ तीन राज्यों की विधान परिषदों के लिए चुनावी प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्यसभा की 10 राज्यों की 24 सीटों पर नियमित चुनाव कराए जाएंगे, वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त बिहार और कर्नाटक की विधानपरिषद में क्रमशः 9 और 7 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव तथा बिहार की एक सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है।

आयोग ने बताया कि इन सभी चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

नामांकन प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जून दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना संपन्न कराई जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़