Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राष्ट्रीय खेल
12 Apr, 2026

मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दर्ज की जीत

पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स अकादमी ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2026।

नई दिल्ली स्थित श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में चल रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स अकादमी ने अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत दर्ज की।

महिला वर्ग के मुकाबले में मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को एकतरफा खेल में 53-18 से पराजित किया। इस मैच में मिरांडा हाउस की दीक्षिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 के अंतर से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस मैच में हंसराज कॉलेज के सार्थक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इसी क्रम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में स्टनर्स अकादमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में स्टनर्स अकादमी के जयंत कादयान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़